मुंबई छोड़ अब बेंगलुरू में होगा हार्दिक पंड्या का नया ठिकाना, जान लीजिए इस तरह के फैसले की वजह
हार्दिक पंड्या
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. पंड्या अब मुंबई छोड़ बेंगलुरू शिफ्ट हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह फैसला अपने क्रिकेट करियर को लंबा खींचने के लिए लिया है. अब जब पंड्या टीम इंडिया, आईपीएल या घरेलू क्रिकेट की जिम्मेदारियों में व्यस्त नहीं होंगे, तो उनका ठिकाना बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस होगा.
हार्दिक पंड्या ने लिया बड़ा फैसला
दरअसल बेंगलुरू में बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है. जहां खिलाड़ी ट्रेनिंग करते हैं और टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी चोट पर काम करने के लिए यहां आते हैं. हार्दिक पंड्या भी अब यहीं ट्रेनिंग करेंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंड्या ने BCCI (CEO) को अपना परमानेंट ट्रेनिंग बेस बनाने का फैसला किया है.
🚨 NEW HOME FOR HARDIK PANDYA 🏠
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 30, 2026
Hardik has already permanently shifted to Bengaluru. He has rented a property on the outskirts of the city, close to the CoE. He will be the first Indian cricketer to make the BCCI CoE his permanent training base for the remainder of his career.… pic.twitter.com/C1ZimH2jRF
यह भी पढ़ें: ‘मैदान से दूर रहना सबसे कठिन होगा…’, बेन स्टोक्स के संन्यास पर सचिन का इमोशनल मैसेज
क्यों लिया यह फैसला?
भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले कुछ सालों में भारत के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित हुए हैं. जितनी चर्चा उनके प्रदर्शन की हुई है, उतनी ही उनकी फिटनेस चिंता का विषय रही है. बीते कुछ समय से पंड्या लगातार चोटों का शिकार हुए हैं, जिसके कारण उन्हें कई अहम सीरीज और टूर्नामेंट से बाहर रहना पड़ा है. इसकी वजह से उन्होंने अब अपने करियर के बाकी वर्षों को पूरी तरह से फिटनेस के हिसाब से प्लान करने का फैसला किया है और इसी वजह से उन्होंने बेंगलुरू शिफ्ट होने का फैसला लिया है.
हार्दिक पंड्या ने मुंबई को क्यों छोड़ा ?
बता दें, भारतीय हरनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या मूल रूप से बड़ौदा के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कई सालों से वह मुंबई में रह रहे थे. जहां वह मुख्य रूप से मुंबई इंडियंस के हाई-परफॉरमेंस सेंटर में अभ्यास करते थे. लेकिन बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, लोअर परेल स्थित घर से रोज ट्रेनिंग के लिए लंबा सफर तय करना होता था जो उनके लिए परेशानी बनता जा रहा था.हार्दिक पंड्या ने मुंबई को क्यों छोड़ा ?
वहीं, दूसरी ओर बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्हें विश्वस्तरीय मेडिकल, रिकवरी, फिटनेस और स्किल ट्रेनिंग जैसी सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं. इसकी वजह से उन्होंने मुंबई छोड़ बेंगलुरू शिफ्ट होने का फैसला किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंड्या ने बेंगलुरू के बाहरी इलाके में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पास एक घर किराये पर लिया है और उसे अपना स्थायी ट्रेनिंग बेस बना लिया है.