Vistaar NEWS

GT VS RCB Qualifier 1: ‘हमारे बेंगलुरू के शेरों…’, क्वालिफायर-1 से पहले विजय माल्या का आरसीबी को मैसेज, पोस्ट वायरल

Vijay Mallya

विजय माल्या

RCB: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है. धर्मशाला में होने वाले इस रोमांचक मुकाबले से पहले आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम को खास मैसेज दिया है. माल्या का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…

विजय माल्या ने RCB को क्या दिया मैसेज?

दरअसल आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व मालिक विजय माल्या ने फ्रेंचाइजी को खास मैसेज दिया है. अपने इस मैसेज में उन्होंने बेंगलुरू के सीधे फाइनल में पहुंचने की बात कही. विजय माल्या ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, आरसीबी को ढेर सारी शुभकामनाएँ! बेंगलुरु के हमारे शेरों के लिए आईपीएल फाइनल में सीधे पहुंचने का यह एक शानदार मौका है. निडर होकर खेलो और ज़ोरदार दहाड़ मारो. भगवान आपका भला करे.

यह भी पढ़ें: क्या क्वालीफायर मैच खेले बिना फाइनल में पहुंच जाएगी RCB? जानें IPL नियम

IPL 2026 में RCB का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है. इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है. आईपीएल 2026 में 14 में से 9 मैच जीतकर आरसीबी 18 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है. अब फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-1 में आरसीबी की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. जहां टीम जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी.

पिछले सीजन जीता खिताब

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 सालों में पहली बार खिताब जीता था. अब इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन के साथ टीम लगातार दूसरे साल खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं.

Exit mobile version