क्या क्वालीफायर मैच खेले बिना फाइनल में पहुंच जाएगी RCB? जानें IPL नियम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
IPL 2026 Qualifier 1: आईपीएल 2026 में आज 26 मई से प्लेऑफ का रोमांच शुरू होने जा रहा है. जहां पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम डायरेक्ट फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 खेलना होगा. लेकिन बारिश या किसी अन्य कारण से क्वालीफायर-1 मैच नहीं हो पाता है, तो आरसीबी को बिना खेले ही फाइनल का टिकट मिल जाएगा.
क्या बिना मैच खेले फाइनल में पहुंच जाएगी RCB?
आईपीएल नियमों के मुताबिक क्वालीफायर-1 पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाता है. आईपीएल 2026 की अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पहले और गुजरात टाइटंस दूसरे पायदान पर है. दोनों टीमों के बीच पहला क्वालीफायर अगर बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो ऐसे में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी. पॉइंट्स टेबल में आरसीबी पहले नंबर पर बनी हुई है, जिससे मैच खेले बिना भी वह फाइनल में पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें: RCB vs GT Qualifier: बारिश की वजह से धुला क्वालिफायर, तो कौन सी टीम खेलेगी आईपीएल फाइनल? जानें A टू Z समीकरण
क्या है IPL नियम?
आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर प्लेऑफ का कोई भी मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता मानकर आगे बढ़ाया जाता है. ऐसे में क्वालीफायर-1 मैच न होने पर आरसीबी को सीधा फायदा मिलेगा.
प्लेऑफ के लिए नहीं है रिजर्व डे
बता दें, प्लेऑफ मैचों के लिए फाइनल के अलावा किसी भी मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. अगर बारिश के कारण क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर या क्वालीफायर-2 मुकाबले रद्द होते हैं, तो ये मैच अगले दिन नहीं होंगे. हालांकि, प्लेऑफ मुकाबलों के लिए 2 घंटे अतिरिक्त समय रखा गया है.