Vinesh Phogat: पूर्व भारतीय महिला पहलवान और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. हाल ही में हरियाणा के जींद में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में विनेश फोगाट बृजभूषण का नाम सुनते ही भड़क उठी. उन्होंने बृजभूषण सिंह को गुंडा और अपराधी बताते हुए कहा कि इतनी इज्जत क्यों देनी हैं.
बृजभूषण सिंह का नाम सुनते ही भड़कीं विनेश फोगाट
हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से विधायक विनेश फोगाट हाल ही में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का नाम सुनहे ही भड़क उठी. उन्होंने बृजभूषण सिंह को गुंडा और अपराधी बताते हुए कहा कि इतनी इज्जत क्यों देने है? इसके अलावा कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों के उत्पीड़न के आरोपों के बावजूद उनका समर्थन कर रही है.
विनेश ने बृजभूषण पर लगाए आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष के गढ़ गोंडा में कई लोग उनके कारण परेशान हुए हैं. इसी के साथ कांग्रेस नेता ने बृजभूषण की संपत्ति के स्रोतों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गोंडा में कितने लोगों को परेशान किया गया है और कितनी जमीन पर कब्जा किया गया है?
सुप्रीम कोर्ट तक लड़ने की बात
एशियाई खेलों में गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने कहा कि वह बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगी. विनेश ने बृजभूषण के लिए कहा कि वह हेलिकॉप्टर में कहां उड़ते हैं? यह सारा पैसा कहां से आया? ओइसे के दम पर बेटियों पर अत्याचार किए जाते हैं और यही भाजपा का असली चेहरा है. पार्टी उनका समर्थन कर रही है.
