Vinesh Phogat: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार 3 अगस्त को भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले को बृजभूषण सिंह ने अपनी जीत बताया है, वहीं पहलवान विनेश फोगाट ने उनके बरी होने पर नाराजगी जताई है. स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
विनेश फोगाट ने शेयर किया पोस्ट
बृजभूषण शरण सिंह के बरी के तुरंत बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई है. विनेश ने अपने एक्स पर लिखा, ‘हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी. सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं. पर कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में उनके खिलाफ लड़ाई लड़ती रहीं.’
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 3, 2026
यह भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे पहलवान, बजरंग पूनिया का बयान
पूरा सिस्टम उन्हें बचाने में लगा
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विनेश लिखती हैं, ‘हमें इस बात का बहुत दुख है कि कोर्ट ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को दोषी नहीं माना. शुरू से ही सर तंत्र, सरकार और सिस्टम बृजभूषण को बचाने में लगा हुआ है. महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है. हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.’
बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?
कोर्ट का फैसला आने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्हें शुरू से ही भरोसा था कि वह निर्दोष साबित होंगे. उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले ही दिन से कहा था कि अगर आरोप शि साबित हुए तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा. आज मैं बरी हो गया हूं. यह मेरे और मेरे समर्थकों के लिए अच्छी खबर है.’
