Vistaar NEWS

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश

Virat Kohli or Anushka Sharma

विराट कोलई और अनुष्का शर्मा

Virat Kohli Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई में एक और आलीशान संपत्ति खरीद कर सुर्खियां बटोरी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल ने मुंबई के पॉश इलाके वर्सोवा में करोड़ों का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. मिली जानकारी के मुताबिक यह अपार्टमेंट वर्सोवा स्थित ‘गोदरेज स्काईशोर’ इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित है.

विराट-अनुष्का ने कितने करोड़ में खरीदा नया अपार्टमेंट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में 18.29 करोड़ रुपये की कीमत में यह आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. इस अपार्टमेंट के साथ कपल को 316 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव एरिया और 3 कार पार्किंग स्पेस मिले हैं. वहीं, इस संपत्ति का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को हुआ. दस्तावेजों के मुताबिक कपल ने इस डील के लिए 1.09 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी और 30,000 रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई है.

यह भी पढ़ें: क्या खुद से 9 साल बड़ी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से मची हलचल

इससे पहले भी मुंबई में खरीद चुके हैं प्रॉपर्टी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इससे पहले मुंबई के पास फेमस सेकंड-होम डेस्टिनेशन अलीबाग के जीराद गांव में 37.86 करोड़ रुपये में 5 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी थी. CRE Matrix के दस्तावेजों के मुताबिक 13 जनवरी 2026 को इस डील का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसके तहत दो प्लॉट खरीदे गए. इस डील के लिए 2.27 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी दी गई थी.

कब मैदान में उतरेंगे विराट कोहली?

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोलई हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान एक्शन में नजर आए थे. जिसमें 3 मैचों में उन्होंने 109.09 के स्ट्राइक रेट से कुल 144 रन बनाए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली अब वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज सितंबर-अक्टूबर में खेली जाएगी. उम्मीद हैं कि इसी दौरान किंग कोहली मैदान पर वापसी करेंगे.

Exit mobile version