Virat Kohli: आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंच गए हैं. इस दौरान दोनों राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे और प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट
बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कई सालों से अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन जा रहे हैं और प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद ले रहे हैं. आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद विराट एक बार फिर प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने पहुंचे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट-अनुष्का ने मंगलवार सुबह करीब 4 बजे महाराज जी से उनके एकांतवास में मुलाकात की और ऊक आशीर्वाद लिया. इसके बाद दोनों ने प्रेमानंद महाराज जी के गुरु से भी मुलाकात की.
Virat Kohli and Anushka Sharma at the Premanand Ji Maharaj’s Ashram. 🙏
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 2, 2026
– Virat chanting ‘Radhe, Radhe’. ❤️ pic.twitter.com/e35WJ9Ze5F
यह भी पढ़ें: RCB की जीत पर झूमीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली संग सेलिब्रेशन का VIDEO वायरल
तुलसी की माला और तिलक में नजर आए दोनों
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने करीब 45 मिनट तक प्रेमानंद जी महाराज से उनकी कुटिया में आध्यात्मिक चर्चा की. इस दौरान दोनों नंगे पैर नजर आए. वायरल तस्वीरों में दोनों के गले में तुलसी की माला और मांथे पर तिलक नजर आ रहा है.
पहले भी प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन को गए विराट-अनुष्का
यह पहला मौका नहीं हैं जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. इससे पहले भी दोनों कई बार उनके दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे. इससे पहले विराट-अनुष्का आईपीएल 2026 के बीच अक्षर तृतीया के खास मौके पर वृंदावन पहुंचे थे. जहां दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था.
