Father’s Death Ranji Innings: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज (5 नवंबर 2026) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था. दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है. विराट कोहली के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो किसी अन्य खिलाड़ी के लिए बना पना मुश्किल है. उनके खेल ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचा दिया है कि उनके फैंस उनकी तुलना महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से भी करते हैं. आज विराट के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़े हुए एक एक बेहद दिलचस्प किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं.
ये फैसला करना हर किसी के लिए आसान नहीं
विराट कोहली के जीवन में एक ऐसा समय आया था जब उन्होंने एक ऐसा फैसला करना था जो हर किसी लिए आसान नहीं था. कोहली को शुरूआती जीवन आर्थिक तंगी से जूझ रहा था कि तभी 18 साल की उम्र में उनके पिता का देहांत हो गया. दिल्ली में जन्में विराट कोहली को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था. छोटी उम्र से ही उन्होंने राजकुमार शर्मा की क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी.
कोहली की जिंदगी का सबसे मुश्किल दिन
विराट की जिंदगी का सबसे मुश्किल दिन 19 दिसंबर 2006 का था. 18 साल के विराट कोहली दिल्ली की टीम से रणजी मैच खेल रहे थे. मुकाबला कर्नाटक की टीम से था और मैदान फिरोज शाह कोटला का था. टीम संघर्ष कर रही थी और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे.
🐐👑 Happy 38th Birthday, King Kohli! 🎂🇮🇳 From unforgettable knocks to legendary records, Virat Kohli has redefined greatness and inspired millions around the world. ❤️🔥 A champion, a fighter, an emotion — THE GOAT OF CRICKET! 🐐💙 Long live the King! 👑🏏 . . . #ViratKohli #KingKohli #HappyBirthdayVirat #GOAT #ViratKohliBirthday
— cricketmoodofficial (@cricketmoodcom) November 4, 2026
मैदान पर पहुंचे और जड़ दिए 90 रन
तभी रात में उन्हें खबर मिली कि उनकी पिता का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है. ये खबर सुनते ही विराट पूरी तरह से टूट गए, ऐसे मौके पर कोई भी होता वह सबकुछ छोड़छाड़ के अपने घर लौट जाता है लेकिन कोहली ने जो फैसला लिया उसे देखकर सब हैरान और भावुक हो उठे. अगली सुबह उनके कोच ने उनसे पूछा की वह क्या करना चाहते हैं तो कोहली ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करेंगे और फिर घर जाएंगे.
इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू
उसी दिन विराट कोहली क्रीज पर पहुंचे और 90 रनों की शानदार पारी खेली, इसके बाद वह अपने घर पहुंचे. विराट कोहली लगातार मेहनत करते रहे और फिर साल 2008 में उन्हें भारतीय अंडर 19 टीम की कप्तानी मिली. उनकी अगुआई में टीम ने अंडर 19 का विश्वपक जीता. इसके बाद इसी साल उन्होंने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी किया था.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के लिए अपने ही देश के खिलाड़ी से भिड़ गई थी पाकिस्तानी फैन, फिर भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ दिया दिल
