Vistaar NEWS

‘आपका काम और विरासत पीढ़ियों तक…’,नाना पाटेकर को विराट कोहली का आखिरी सलाम, पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

Virat Kohli-Nana Patekar

विराट कोहली-नाना पाटेकर

Virat Kohli Tribute To Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड के साथ क्रिकेट जगत भी शोक में डूबा हुआ है. तमाम दिग्गज क्रिकेटर ने उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है. इसी कड़ी में भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. कोहली ने अपने इस पोस्ट में नाना को भारतीय सिनेमा का सच्चा लीजेंड बताया और कहा कि उनका काम और उनकी विरासत पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी.

विराट कोहली का नाना पाटेकर को आखिरी सलाम

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने एक्स अकाउंट पर नाना पाटेकर के लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज. उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी. नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.’ बता दें, नाना पाटेकर सिर्फ शानदार अभिनेता नहीं थे. बल्कि वह क्रिकेट में भी दिलचस्पी रखते थे. बचपन में वह मुंबई के शिवाजी पार्क में ऑफ स्पिन गेंदबाजी किया करते थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं और कोहली के जल्दी आउट होने पर उनकी भूख खत्म हो जाती थी.

यह भी पढ़ें: क्या चीफ सेलेक्टर बनेंगे रवींद्र जडेजा? BCCI के पोस्ट पर पूछ लिया आवेदन का तरीका

सचिन तेंदुलकर ने भी दी श्रद्धांजलि

सचिन तेंदुलकर ने नाना पाटेकर को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मुझे नाना पाटेकर एक बहुत ही सीधे-सादे और जमीन से जुड़े इंसान के तौर पर याद हैं. उनके काम में भी वही ईमानदारी झलकती थी. चाहे मराठी हो या हिंदी, उन्होंने जिन भी किरदारों को निभाया, उनमें हमेशा एक सच्चाई और असलियत दिखाई. उनके गुज़र जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति

शिखर धवन ने भी किया नमन

नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए शिखर धवन ने लिखा, भारतीय सिनेमा ने आज बहुत खास टैलेंट खो दिया है. नाना पाटेकर साहब, आपका काम पीढ़ियों को इंस्पायर करता रहेगा, ओम शांति

Exit mobile version