Vistaar NEWS

विराट कोहली ने चुना परफेक्ट ODI बैटर , सचिन, द्रविड़ और सहवाग समेत 7 दिग्गजों के शॉट्स का बनाया कॉम्बिनेशन

Virat Kohli

विराट कोहली

Seven Legends Shots Combination: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अकॉर्डिंग दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है. हाल ही में भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के बीच ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास बातचीत में किंग कोहली ने दुनिया के 7 महान क्रिकेटरों की खास टेक्निक, शॉट्स और फिटनेस को मिलाकर इस परफेक्ट ड्रीम प्लेयर को बनाया है. खास बात यह है कि कोहली ने इस परफेक्ट बल्लेबाज की मुख्य तकनीक के लिया सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का चुनाव किया है.

विराट ने किस बल्लेबाज से चुना कौन सा शॉट?

भारतीय दिग्गज स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्रेडिशनल और क्लासिक शॉट्स के लिए भारतीय दिग्गजों पर भरोसा जताया, वहीं पावर-हिटिंग और रनिंग के लिए वर्ल्ड क्रिकेट के पावरहाउस खिलाड़ियों को चुना. कोहली ने स्ट्रैट ड्राइव के लिए भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को चुना. वहीं, कवर ड्राइव के लिए उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा को चुना. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ से कोहली ने फ्लिक शॉट चुना. इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने उन्होंने कट शॉट चुना. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मैथ्यू हेडन से कोहली ने स्वीप शॉट चुना. वहीं, यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल से सिक्स-हिटिंग चुना. विकटों के बीच सबसे तेज शॉट उन्होंने एबी डिविलियर्स का चुना.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: सेमीफाइनल में कब और किस टीम से होगी भारत की टक्कर? बारिश की भेंट चढ़ा मैच तो कौन खेलेगा फाइनल

कवर ड्राइव के लिए कुमार संगकारा को चुना

विराट कोहली खुद कवर ड्राइव के किंग माने जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपने इस पसंदीदा शॉट के लिए श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को चुना. इसके अलावा किंग कोहली ने विकटों के बीच सबसे तेज शॉट के लिए अपने सबसे खास दोस्त एबी डिविलियर्स पर भरोसा जताया. कोहली का यह ड्रीम कॉम्बिनेशन साबित करता है कि एक परफेक्ट क्रिकेटर बनने के लिए अनुशासन, क्लासिक टेक्निक के साथ आक्रामकता और सही संतुलन होता कितना जरूरी है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ गरजा था बल्ला

27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है. इस मुकाबले में किंग कोहली ने 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. पहले वनडे मैच में कोहली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबसे तेज 15000 हजार वनडे रन पूरे कर लिए हैं.

Exit mobile version