Vistaar NEWS

यशस्वी जायसवाल के डांस टीचर बने विराट कोहली, वायरल वीडियो ने फैंस का जीता दिल

Virat Kohli-Yashavi Jaiswal

विराट कोहली-यशस्वी जायसवाल

Virat Kohli Dance Move: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपनी मस्ती भरे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच से किंग कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं. वीडियो में कोहली यशस्वी जायसवाल को कुछ डांस स्टेप्स सिखाते नजर आ रहा. विराट-जायसवाल का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

डांस टीचर बने विराट कोहली!

दरअसल मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की पारी के दौरान भारतीय खिलाड़ी ड्रिंक्स ब्रेक के लिए बाउंड्री के पास जमा हुए. इसी दौरान विराट कोहली अचानक अपने डांस मूव्स दिखाने लगे. कोहली की मस्ती देख यशस्वी जायसवाल खुद को रोक नहीं पाए और वह भी कोहली के स्टेप्स को कॉपी करने लगे. इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को देखकर हंस पड़े. पास खड़े स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस मजेदार पल को इंजओय करते दिखे. कोहली-जायसवाल का यह मजेदार अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया.

यह भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज ने चेज कर दिया 352 रनों का टारगेट, भारत ने 2-1 से जीती ODI सीरीज

बल्ले से नहीं चला जादू

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारतीय दिग्गज विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर सके. इस मैच में कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. भारतीय पारी के तीसरे ओवर में जेडन सील्स ने उन्हें बोल्ड कर दिया. अपने अब तक के वनडे करियर में कोहली चौथी बाद गोल्डन डक का शिकार बने हैं. दिसंबर 2019 के बाद कोहली एक बार फिर जीरो पर आउट हुए हैं.

यह पहली बार नहीं हैं जब विराट कोहली मैदान पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी वह कई मौकों पर वह अपने डांस मूव्स और मजेदार अंदाज से फैंस और अपने साथी खिलाड़ियों को एंटरटेन कर चुके हैं. आईपीएल 2026 के दौरान भी किंग कोहली का नागिन डांस वायरल हुआ था.

Exit mobile version