Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बीच खास बातचीत देखने को मिली. फाइनल मुकाबले के बाद जब वैभव विराट से मिले, तो आरसीबी स्टार ने उनकी जमकर तारीफ की. इस दौरान कोहली ने यह तक कह दिया कि एक बिहारी सब पर भारी.
विराट-वैभव की खास मुलाकात
दरअसल आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चेज मास्टर विराट कोहली से मिले. इस दौरान दोनों के बीच खास बातचीत हुई. दोनों के बीच इस मुलाकात को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता थी कि आखिर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई. आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें किंग कोहली बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी से उनके कंधे पर हाथ रखकर कुछ बातचीत करते नजर आए थे. अब दोनों के बीच हुई बातचीत का खुलासा हो गया है.
𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗮𝗻 𝘄𝗵𝗼 𝗺𝗮𝗱𝗲 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗰𝗿𝗶𝗰𝗸𝗲𝘁 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🤝 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗼𝘆 𝘄𝗵𝗼 𝗯𝗮𝘁𝘀 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🫶💪
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2026
The best piece of advice the 15-year old Vaibhav Suryavanshi could get! And who better than Virat Kohli to help fuel his fire in the right direction.… pic.twitter.com/MUqCRBo0la
यह भी पढ़ें: डाइट में ऐसा क्या खाते हैं वैभव सूर्यवंशी, जिससे मिलती है लंबे-लंबे छक्के मारने की ताकत?
विराट-वैभव के बीच क्या हुई बातचीत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने बुधवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ताजा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विराट वैभव से कहते नजर आ रहे हैं, यहां से ऊपर जाना है…जो हुआ वो अच्छी मेहनत की वजह से हुआ है. कौन क्या बोल रहा उसे साइड रखो. वीडियो में कोहली वैभव से मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘एक बिहारी सब पर भारी, फिर खेल खत्म’ विराट की यह बात सुनकर वैभव भी मुस्कुराने लगते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
