2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट कोहली! रोहित शर्मा को खुद को करना होगा साबित, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान
रोहित शर्मा और विराट कोहली
2027 ODI World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता और विकेटकीपर बलेलबाज सबा करीम ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है. करीम का मानना है कि विराट कोहली ने अपनी फिटनेस और रनों की भूख से 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले चयनकर्ताओं को पूरी तरह से आश्वस्त कर दिया है, लेकिन रोहित शर्मा को इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित करना होग.
रोहित को फिटनेस और फॉर्म में देना होगा ध्यान-सबा करीम
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. माना जा रहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद दोनों इस फॉर्मैट को भी अलविदा कह देंगे. इसी बीच भारतीय पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने पीटीआई से बात करते हुए कहा,”मेरा मानना है कि रोहित को बहुत मेहनत करनी होगी. उन्हें अपनी बल्लेबाजी के साथ फिटनेस पर भी काफी ध्यान देना होगा.”
🚨SABA KARIM QUESTIONS ROHIT SHARMA PLACE & SEALED VIRAT KOHLI PLACE IN ODI WC 2027🚨
— Akshat (@Akshatgoel1408) June 5, 2026
Saba Karim said :🗣️
"I think Rohit Sharma has to do a lot of hard work. He has to work on his fitness levels and on his batting performance. I think selectors will be keenly watching Rohit's… pic.twitter.com/t0E3Mf2AGM
यह भी पढ़ें: IPL में खेलते तो विराट कोहली से ज्यादा रन बनाते बाबर आजम! पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का चौंकाने वाला दावा
2027 वर्ल्ड को लेकर क्या बोले करीम?
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए करीम ने कहा,”मुझे लगता है कि आगामी छह महीनों में चयनकर्ता रोहित के प्रदर्शन पर करीबी नजर रखेंगे. ताकि वह यह तय कर सकें कि उन्हें टीम में शामिल करना है या नहीं. लेकिन विराट के बारे में मुझे लगता है कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं और वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेंगे.
2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट कोहली!
पीटीआई से बात करते हुए सबा करीम ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर कहा कि उनके स्थान पर कोई संकट नहीं हैं. करीम के मुताबिक कोहली पूरी तरह फिट हैं और चयनकर्ता उनसे संतुष्ट हैं और वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे.