Vistaar NEWS

एक ही नारा, एक ही नाम…रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे वीरेंद्र सहवाग, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

Virender Sehwag

वीरेंद्र सहवाग

Virender Sehwag: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हाल ही में अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए. इसके बाद वह प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंगबली का आशीर्वाद लिया. सहवाग ने अपनी अयोध्या यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि कुछ सफर मीलों में नहीं, बल्कि इस बात से मापे जाते हैं कि वे आपके अंदर क्या जगाते हैं.

रामलला के दर्शन करने पहुंचे वीरेंद्र सहवाग

क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग अब रामलला की भक्ति में लीन हो गए हैं. हाल ही में सहवाग श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचे. सहवाग ने अपनी इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम.’

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा से मिलने 1479KM साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन, हिटमैन भी रह गए हैरान

भगवान राम के दर्शन करके क्या बोले सहवाग?

रामलला के दर्शन करने के बाद सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अयोध्या नागरी में श्रीराम जन्मभूमि पर, श्री राम लला की पवित्र उपस्थिति में खड़े होना और फिर हनुमानगढ़ी में श्री हनुमान जी के सामने नतमस्तक होना… यह एक ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं किया जा सकता. सचमुच धन्य और आभारी महसूस कर रहा हूं.

हनुमानगढ़ी में की पूजा अर्चना

बता दें, सहवाग ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. सहवाग के अयोध्या पहुंचने की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में उनके फैंस उनसे मिलने के लिए जुटे. सहवाग ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं. सहवाग ने अपने पोस्ट का अंत ‘सियावर रामचंद्र जी की जय’ के साथ किया.

Exit mobile version