अयोध्या से जनकपुर के बीच चलेगी ट्रेन, आज PM मोदी और बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत दौरे पर हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और शाह के बीच सोमवार को हैदराबाद हाउस में बैठक होगी. इसके साथ ही राम नगरी अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच शुरू होने वाली नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे
pm Narendra modi and balen shah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाली पीएम बालेन शाह

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत दौरे पर हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और शाह के बीच सोमवार को हैदराबाद हाउस में बैठक होगी. इसके साथ ही राम नगरी अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच शुरू होने वाली नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. इसे सरयू-कमला एक्सप्रेस नाम दिया गया है. अयोध्या रेलवे स्टेशन पर विशेष तैयारियां की गई है.

604 किमी का सफर तय करेगी ट्रेन

नई ट्रेन अयोध्या कैंट से रवाना होगी और 604 किमी का सफर तय करके नेपाल के जनकपुर पहुंचेगी. दोनों धार्मिक शहरों की दूरी तय करने में ट्रेन को 19 घंटे का समय लगेगा. बताया जा रहा है कि इसकी पहली प्रस्तावित यात्रा 23 नवंबर को होगी और आम यात्रियों के लिए ट्रेन 28 नवंबर से संचालित की जाएगी.

किन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी?

ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्या, मनकापुर, बस्ती और गोरखपुर, बिहार के नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो (दरभंगा), मधुबनी और जयनगर होते हुए नेपाल पहुंचेगी. अयोध्या कैंट और जनकपुर इस ट्रेन के टर्मिनल स्टेशन होंगे. भारत की तरफ से जयनगर आखिरी रेलवे स्टेशन होगा.

अपडेट जारी है…

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें