Vistaar NEWS

जोफ्रा आर्चर की गेंद पर खुद ही विकेट उड़ा बैठा श्रीलंकाई खिलाड़ी, मैदान पर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

Wanindu Hasaranga

वानिंदु हसरंगा

Wanindu Hasaranga: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक ऐसा अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के सामने श्रीलंकाई क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा अपना ही विकेट उड़ा बैठे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अपना ही विकेट उड़ा बैठे वानिंदु हसरंगा

दरअसल, 19 सितंबर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में वानिंदु हसरंगा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन सही टाइमिंग न होने के कारण वह पूरी तरह चूक गए. गेंद को मिस करने के बाद श्रीलंकाई ऑलराउंडर हसरंगा का बल्ला फॉलो-थ्रू में घूमता हुआ सीधे स्टंप से जा टकराया और बेल्स गिर गईं. बेल्स गिरते ही अंपायर ने हसरंगा को हिट विकेट आउट दे दिया.

यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka 1st Semi Final: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा सिल्वर मेडल किया पक्का, फाइनल में बनाई जगह

7 रन बनाकर हिट विकेट हुए वानिंदु हसरंगा

वानिंदु हसरंगा को इस तरह आउट होते देख मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ी भी हैरान रह गए. शुरुआती पलों में आर्चर भी हसरंगा के विकेट गिरने से अनजान नजर आए. इस मुकाबले में वानिंदु 6 गेंदों में महज 7 रन बनाकर हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका जड़ा. हसरंगा के आउट होने पर श्रीलंकाई क्रिकेट लेखक रेक्स क्लेमेंटाइन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें यह क्रिकेट के मैदान पर होने वाली सामान्य घटना लगी, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि इस डिस्मिसल ने कई लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 मैच की बात करें, तो यह मुकाबला मेजबान इंग्लैंड ने 8 विकेट से अपने जीत लिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 18.5 ओवर में 124 रनों पर सिमट गई. जवाब में इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 126 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Exit mobile version