IND vs ENG: ‘IPL में सपाट पिच और छोटी बाउंड्री…’, भारत की शर्मनाक हार के बाद जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया मजाक
जोफ्रा आर्चर (Photo-Reuters)
Jofra Archer: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को 125 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने टीम इंडिया का मजाक ही बना डाला. उन्होंने बताया कि कैसे आईपीएल में फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री होती है और विकेट बल्लेबाजों के लिए आसान होता है, इस वजह से वहां कुछ खास करना पड़ता है.
अब मैं नॉर्मल पर वापस आ गया हूं-आर्चर
दरअसल भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से पूछा गया कि आईपीएल में कई भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए कैसे अपना प्लान चेंज किया. इसका जवाब देते हुए आर्चर ने कहा, ”मुझे लगता है कि अब मैं नॉर्मल पर वापस आ गया हूं.” आप अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करने की कोशिश करते हैं.
JOFRA ARCHER EXPOSED IPL FLAT PITCHES 🥶
— Cricket Central (@CricketCentrl) July 8, 2026
Jofra Archer said 🗣️,
"I guess they’ve been in IPL sometimes. 200 whereas 200 here, especially on that wicket, ‘cause you know it didn’t back as long as some of the other guys. But even with those couple of balls I was in, you know, I… pic.twitter.com/yx4Q6Evcsn
IPL में सपाट पिच और छोटी बाउंड्री…
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बताया कि आईपीएल में पिच आसान यानी सपाट होती है और बॉउंड्री छोटी होती है. वहां आपके पास गलती करने का मौका बहुत कम होता है. आर्चर ने कहा,”आप अच्छी लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश करते हैं. जबकि वहां, विकेट भाऊत आसान है और बाउंड्री बहुत छोटी होती है. इसलिए आपको बहुत ज्यादा सावधान रहना पड़ता है. यहां मुझे लगता है कि आपको गलती करने की गुंजाइश थोड़ी ज्यादा है.”
IPL में 200 का टोटल भी सुरक्षित नहीं-आर्चर
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आर्चर ने कहा,”आईपीएल में कभी-कभी 200 का टोटल सुरक्षित नहीं होता है. यहां पर भी हमें पूरा भरोसा नही था कि ये चेज नहीं हो सकता. हालांकि, इसे चेज करने के लिए वाकई एक खास पारी की जरूरत थी. मुझे लगता है कि सभी ने अपना योगदान दिया. पिच से गेंदबाजों को मदद थी और इसी वजह से सभी को विकेट मिले.”