Vistaar NEWS

IND vs WI T20: हैदराबाद में जीत के साथ वेस्टइंडीज की वापसी, अब बेंगलुरु में होगा सीरीज का फैसला

INDIA vs WESTINDIES

भारत बनाम वेस्टइंडीज

IND vs WI Score: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम ने पांच मैचों की टी20 में 2-2 की बराबरी कर ली है. अब सीरीज का फैसला बेंगलुरू में होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में होगा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए.

जवाब में 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पूरी टीम 223 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने 50 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली. होप ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 4 चौके और 9 छक्के जड़े. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे. तेज गेंदबाज मयंक यादव सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 52 रन लुटाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

Kamakhya Reley

वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हराया.

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया है. 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पूरी टीम 223 रन ही बना सकी.

Kamakhya Reley

भारत को छठा झटका

भारत का छठा विकेट गिरा तिलक वर्मा 25 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में तिलक ने 2 चौके और 3 छक्के जड़े

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अभिषेक के बाद नमन धीर बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80-2

6 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं. इससे पहले भारत को ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका लगा था, जो 6 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा. संजू सैमसन 23 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए हैं. सैमसन ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े

Kamakhya Reley

संजू सैमसन ने जड़ी फिफ्टी

संजू सैमसन ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर रहे हैं. 2 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 248 रन बनाने होंगे. वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने 102 रन की नाबाद पारी खेली.

Kamakhya Reley

17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार

17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं. शाई होप और रोवमैन पॉवेल तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को रोवमैन पॉवेल के रूप में तीसरी सफलता मिली. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पॉवेल को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार

12 ओवर के बाद विंडीज की टीम ने 2 विकेट खोकर 151 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप और रोवमैन पॉवेल की जोड़ी मैदान पर लगातार बड़े शॉट लगा रहे हैं.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 118-2

10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप अर्धशतक जड़ने के करीब है. वहीं, रोवमैन पॉवेल 3 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा प्रिंस यादव ने शिम्रोन हेटमायर को भेजा पवेलियन. हेटमायर 12 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 109-1

8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं. कप्तान होप 42 और शिम्रोन हेटमायर 33 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने बनाए 79 रन

पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं. कप्तान होप 28 और हेटमायर 17 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

भारत को ज्वेल एंड्रयू के रूप में अक्षर पटेल ने पहली सफलता दिलाई. एंड्रयू 16 गेंदों में 21 रन बनाकर Lbw w आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 40-0

3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप 9 और ज्वेल एंड्रयू 20 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप और ज्वेल एंड्रयू की जोड़ी ओपनिंग कर रही है. भारत की ओर से पहला ओवर मयंक यादव लेकर आए.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

हैदराबाद में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

Exit mobile version