Vistaar NEWS

क्या है शुभमन गिल के माथे में लगा TEMPLE डिवाइस? कैसे करता है काम

Shubman Gill

शुभमन गिल

Shubman Gill: टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं. प्रैक्टिस के दौरान उनके माथे पर लगे एक खास डिवाइस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. गिल के माथे पर लगे इस डिवाइस का नाम TEMPLE है, जिसे Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने तैयार किया है. आइए आपको बताते हैं क्या है ये गैजेट और कैसे करता है काम

क्या है TEMPLE डिवाइस?

दरअसल शुभमन गिल इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे हुए हैं. जिसके लिए वह जमकर पसीना बहां रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान गिल माथे में गोल्डन कलर की डिवाइस TEMPLE में नजर आए. यह एक फिटनेस सेंट्रिक डिवाइस है. जिसकी कीमत करीब 84,999 रुपये बताई जा रही है.

कैसे करता है काम?

TEMPLE ब्रेन ब्लड फ्लो को ट्रैक और मॉनिटर करता है. इसे सिर्फ माथे पर चिपकाना होता है, जिसके बाद यह अपने खास टेक्नोलॉजी की हेल्प से अपनी हेल्थ, एनर्जी जैसी चीजों को चेज करते हैं. हालांकि स्मार्टबैंड या स्मार्टवॉच की तुलना में इसका काम करने का पैटर्न काफी अलग है. इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस लो पावर पर भी काम करता है.

क्या है इसके फीचर्स?

TEMPLE के फीचर्स की बात करें, तो इसके अंडर दो खास फीचर हैं. पहला तो ब्रेन फ्लो है. यह दिमाग में ब्लड फ्लो को ट्रैक करता है और ब्लड से आने वाले सिग्नल को ट्रैक करता है. इसका दूसरा फीचर Entropy Score है. जो 1 से 250 के बीच का स्कोर देता है. यह स्कोर शरीर में होने वाले बदलाव को लेकर दिया जाता है.

शुभमन गिल से पहले भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु भी इस डिवाइस का इस्तेमाल कर चुकी हैं. वह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के एक मैच के दौरान इस डिवाइस को लगाए हुए नजर आई थी.

यह भी पढ़ें: शिखर धवन की पत्नी सोफी शाइन का पहला करवा चौथ व्रत, लुक्‍स को लेकर क्‍यों हो रही चर्चा

Exit mobile version