Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर है. पंत टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं. श्रीलंका दौरे के बीच पंत के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पंत ने हाल में एक पोस्ट शेयर करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास मदद की गुहार लगाई है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…
किस बात से परेशान हैं ऋषभ पंत?
दरअसल बीते दिन 7 अगस्त शुक्रवार को ऋषभ पंत ने देर रात 12:46 बजे एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को टैग किया. इस पोस्ट में पंत ने उत्तराखंड में अपना घर बनाने की इच्छा जाहिर की. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं और वह वहां जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पंत के इस पोस्ट पर सीएम धामी का भी रिएक्शन आया है.
@pushkardhami hello sir how’s you ??? It’s a long time for me especially being local from Uttrakhand . I have been trying to buy land to shift my base from Delhi to Uttrakhand and I couldn’t find anything facilitating and big to live here I love my Uttrakhand. My humble request…
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs SL XI: वॉर्मअप मैच के पहले ही दिन श्रीलंका ने बनाए 300 से ज्यादा रन, स्पिनर्स ने बचाई भारत की लाज
दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं पंत
पंत ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह लंबे समय से उत्तराखंड में जमीन खरीदना चाहते हैं और अपना बेस दिल्ली से यहां शिफ्ट करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की धरती से स्थानीय तौर पर जुड़े हुए हैं और वह अपने राज्य से बहुत प्यार करते हैं. पंत के मुताबिक उन्हें ऐसी बड़ी और सुविधाजनक जगह नहीं मिल पा रही है, जहां वह रह सकें और इसी के चलते उन्होंने सीएम से अपील की है. पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने के प्रोसेस में मदद करने की अपील की है.
उत्तराखंड से पंत का खास जुड़ाव
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का उत्तराखंड से खास जुड़ाव रहा है. उनका परिवार मूल रूप से यहीं का है और पंत कई मौकों पर राज्य के प्रति अपना प्रेम और लगाव जाहिर कर चुके हैं. अब उन्होंने इस राज्य में जमीन खरीदने के लिए सार्वजनिक तौर पर सीएम धामी से मदद की गुहार लगाई है.
सीएम धामी ने किया रिएक्ट
ऋषभ पंत के इस पोस्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रिएक्शन आया है और उन्होंने पंत की मदद करने की बात कही है. अपने पोस्ट पर सीएम धामी ने पंत को उत्तराखंड का गौरव बताया. उन्होंने राज्य के प्रति पंत के प्रेम और भावनाओं की सराहना की. इसी के साथ सीएम ने संबंधित अधिकारियों को पंत से शीघ्र ही संपर्क करने के निर्देश दिए.
