Vistaar NEWS

कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका वॉर्मअप मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल

IND vs SL

भारत बनाम श्रीलंका

IND vs SL Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है, जिसके लिए भारतीय टेस्ट टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच एक वॉर्मअप मैच खेला जाएगा. यह मैच 7 से 9 अगस्त के बीच खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं आप कब, कहां और कैसे इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं…

कब और कहां होगा भारत-श्रीलंका वॉर्मअप मैच?

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच यह वॉर्मअप मैच 7 से 9 अगस्त के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों टीमों के बीच यह वॉर्मअप मैच कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: WTC Points Table: वेस्टइंडीज को हराकर पाकिस्तान ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर, रैंकिंग में हुआ फायदा, जानें बाकी टीमों का हाल

कहां देखें LIVE?

दोनों टीमों के बीच इस वॉर्मअप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप पर की जाएगी. वहीं अगर दर्शक टीवी पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा. बता दें, भारतीय तें करीब 9 साल बाद श्रीलंका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलने गई है. भारत ने साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका में आखिरी टेस्ट सीरीज खेली थी.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जूरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्ण, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी

Exit mobile version