टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इन दिनों अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ एक अनचाहे रिकॉर्ड को लेकर सुर्खियों में हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
Ravindra Jadeja

रवींद्र जडेजा

Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इन दिनों अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ एक अनचाहे रिकॉर्ड को लेकर सुर्खियों में हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जहां जडेजा ने अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं, तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

बने सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

साल 2021 से आंकड़ों पर नजर डाले तो बतौर स्पिनर जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकी हैं. वह रेड बॉल क्रिकेट में बीते पांच सालों में 84 नो-बॉल फेंक चुके हैं. उनके बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के नौमान अली हैं, जिन्होंने 40 नो-बॉल फेंकी हैं. बता दें, जडेजा और नौमान के बीच दोगुना से ज्यादा का फर्क है. ऐसे में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के नाम सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

यह भी पढ़ें: 350+ विकेट, 4000 से ज्यादा रन…रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में मारी एंट्री

पहली पारी में झटके 3 विकेट

भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की. गॉल में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका की पहली पारी के दौरान जडेजा ने 21 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाचवें गेंदबाज बन गए हैं.

रवींद्र जडेजा टेस्ट करियर

37 साल के भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने 13 दिसंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक जडेजा इस फॉर्मैट में 90 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 135 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 4117 रन बनाए हैं, जिसमें 28 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं. इसके अलावा 90 टेस्ट मैचों की 169 पारियों में उनके नाम 352 विकेट दर्ज हैं.

ज़रूर पढ़ें