Vistaar NEWS

कौन हैं CRPF जवान टोमन कुमार, जिन्होंने पैरा एशियन गेम्स में शीतल देवी के साथ जीता गोल्ड

Toman Kumar-Sheetal Devi

टोमन कुमार-शीतल देवी ने जीता गोल्ड

Toman Kumar: भारत के पैरा तीरंदाज टोमन कुमार ने एक बार अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शीतल देवी के साथ मिलकर कंपाउंड डबल टीम स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता. फाइनल में भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया को 151-148 से हराकर खिताब अपने नाम किया. इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में दोनों ने 1402 अंक बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया.

कौन हैं टोमन कुमार?

छत्तीसगढ़ के बलोद जिले के रहने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान टोमन कुमार अहिबन नवागांव के रहने वाले हैं. साल 2017 में वह CRPF में शामिल हुए और कोबरा कमांडो बने. फरवरी 2022 में झारखंड के लोहरदगा में माओवादियों के खिलाफ एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुए एक आईईडी विस्फोट में उन्होंने अपना एक पैर गंवा दिया था. हालांकि इस हादसे ने उन्हें तोड़ा नहीं, बल्कि उनके अंदर छिपे असली हौसले को जगाया.

यह भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स में भारत की झोली में एक और गोल्ड, सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण पदक

2023 में तीरंदाजी का अभ्यास किया शुरू

फिज़िकल और मेंटल चुनौतियों को पार करते हुए टोमन कुमार कृत्रिम पैर के सहारे फिर से खड़े हुए और उन्होंने तीरंदाजी में कदम रखा. नवंबर 2023 से पैरा तीरंदाजी का अभ्यास शुरू करने वाले टोमन ने बहुत कम समय में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक अलग पहचान बना ली. सितंबर 2025 में साउथ कोरिया में आयोजित वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में मेंस कंपाउंड ओपन व्यक्तिगत वर्ग में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता. इसी के साथ वह भारत के लिए वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले पहले पुरुष चैंपियन बने थे.

शीतल देवी के साथ जीता गोल्ड

टोमन ने अब अपनी सफलता को आगे बढ़ाते हुए पैरा एशियाई गेम्स में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया. तीरंदाजी की स्टार खिलाड़ी शीतल देवी के साथ मिलकर टोमन ने कंपाउंड डबल टीम स्पर्धा में देश के लिए गोल्ड मेडल किया. भारत के लिए यह ऐतिहासिक जीत रही.

Exit mobile version