Gulveer Singh: ग्लासगो में आयोजित कॉमवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. बता दें, कॉमवेल्थ गेम्स में इस स्पर्धा में यह भारत का पहला मेडल है. एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता गुलवीर सिंह का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. आइए जानते हैं उनके बारे में….
कौन हैं गुलवीर सिंह?
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरसा गांव के रहने वाले गुलवीर सिंह का जन्म 1 जून 1998 में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था. गुलवीर ने शुरुआत में कभी भी एथलेटिक्स में करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था. वह गांव की सड़कों पर सिर्फ भारतीय सेना की भर्ती परीक्षा पास करने के लिए दौड़ते थे. आखिरकार साल 2018 में गुलवीर की मेहनत रंग लाई और वह भारतीय सेना की 23 ग्रेनेडियर्स यूनिट में सिपाही के तौर पर भर्ती हो गए. इसके बाद ही उनकी एथलेटिक्स में एंट्री हुई.
Gulveer Singh scripts history with India's first-ever Commonwealth Games medal in men's 10,000m
— ANI Digital (@ani_digital) July 28, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/ozg6BcnB7n#CWG2026 #GulveerSingh #Glasgow pic.twitter.com/L507fGztSd
यह भी पढ़ें: CWG 2026 India Medal Tally: वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में 7 मेडल, जानें छठे दिन कितने पदक आए
2023 में हासिल की पहली सफलता
सेना में भर्ती होने के समय गुलवीर सिंह का बस इतना ही इरादा था कि वह ट्रैक एंड फील्ड के जरिए हवलदार पद तक प्रमोशन पा सके. हालांकि, साल 2019 में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में अपनी तैनाती के दौरान इंटर-यूनिट क्रॉस-कंट्री रेस में भाग लिया, जिसे उन्होंने जीता भी. साल 2023 में गुलवीर ने पहली सफलता हासिल की थी. इस साल उन्होंने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 5,000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपना दबदबा जमाया था.
गुलवीर के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज
भारतीय स्टार रेसर गुलवीर सिंह के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हैं. एथलेटिक्स में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. गुलवीर के नाम 5,000 मीटर, 10,000 मीटर, एक मील और हाफ मैराथन जैसी प्रमुख स्पर्धाओं में उनके नाम नेशनल रिकॉर्ड दर्ज हैं. साल 2025 में उन्होंने एक मील दौड़ को महज 3 मिनट 55.63 सेकेंड में पूरा करके इतिहास रच दिया था. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे.
