CWG 2026 India Medal Tally: वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में 7 मेडल, जानें छठे दिन कितने पदक आए
मीराबाई चानू, राजा मुथुपंडी और हरजिंदर कौर
India Wins Seven Weightlifting Medals: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को प्रतियोगिता के छठे दिन भी भारत का दबदबा देखने को मिला. महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर और रनर गुलवीर सिंह ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. इन दो पदकों के साथ भारत ने अब तक कुल 12 मेडल जीत लिए हैं. वहीं, सिर्फ वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों दमदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 7 पदक अपने नाम कर लिए हैं.
वेटलिफ्टिंग में भारत ने जीते 7 मेडल
29 वर्षीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 69kg कैटेगरी में वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. इस स्पर्धा में यह भारत का सातवां मेडल रहा. वेटलिफ्टिंग में भारत ने अब तक 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता. मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49kg कैटेगरी में भारत के लिए गोल्ड जीता. इसी के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक पूरी कर ली है.
यह भी पढ़ें: CWG 2026: हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन, भरत की झोली में आए 2 सिल्वर मेडल
इन खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में भारत के लिएऋषिकंता सिंह, राजा मुथुपंडी, वल्लुरी अजय बाबू, ज्ञानेश्वरी यादव और हरजिंदर कौर ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया. वहीं, बिंदियारानी देवी सोरोखाइबाम ने भारत के लिए एकमात्र ब्रॉन्ज मेडल जीता. 12 पदकों के साथ भारत अब पदक तालिका में 9वें पायदान पर खिसक गई है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत की झोली में 2 पदक आए. हरजिंदर कौर के बाद गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करके भारत के लिए सिल्वर जीता.
भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
गोल्ड- मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग), शर्मिला धनखड़ (पैरा एथलीट)
सिल्वर- ऋषिकंता सिंह (वेटलिफ्टिंग), राजा मुथुपंडी (वेटलिफ्टिंग), वल्लुरी अजय बाबू (वेटलिफ्टिंग), ज्ञानेश्वरी यादव (वेटलिफ्टिंग), सर्वेश कुशारे (हाई जंप), हरजिंदर कौर (वेटलिफ्टिंग) और गुलवीर सिंह (एथलेटिक्स ट्रैक)
ब्रॉन्ज- झंडू कुमार (पैरा पॉवरलिफ्टिंग), बिंदियारानी देवी (वेटलिफ्टिंग), शिल्पा (पैरा एथलीट)