Vistaar NEWS

कौन हैं गुंजन? जिन्होंने यूथ ओलंपिक में भारत के लिया जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय बॉक्सर

GUNJAN

गुंजन

Gunjan: डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. बीते दिन गुरुवार को गुंजन ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में अल्जीरिया की बेनसालाह बुथैना को हराकर गोल्ड मेडल जीता. इस जीत के साथ गुंजन यूथ ओलंपिक के इतिहास में बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.

फाइनल में गुजन कई एकतरफा जीत

महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में गुंजन ने अल्जीरिया की बेनसालाह बुथैना को एकतरफा मुकाबले में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया. यूथ ओलंपिक 2026 में गुजन का सफर बेहद शानदार रहा है. पहले दौर में बाई मिलने के बाद, गुंजन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेक्सिको कई एटेना सोफिया को 5-0 से हराया. अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए गुंजन ने सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन कई लिली बैसेट को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

कौन हैं गुंजन?

17 साल की गुंजन हरियाणा के हिसार की एक युवा बॉक्सर हैं. वह हरियाणा के हांसी जिले के धना कलां गांव की रहने वाली हैं और हिसार के मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में ट्रेनिंग लेती हैं. हाल ही में उन्होंने यूथ ओलंपिक 2026 में भारत के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. वह यूथ ओलंपिक के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं.

बॉक्सिंग में भारत का डबल धमाका

गुंजन से ठीक पहले मणिपुर के 17 वर्षीय अंबेकर लाइरेनलकपम मैतेई ने पुरुषों के 50 किलोग्राम में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से हराकर भारत को यूथ ओलंपिक बॉक्सिंग में पहला गोल्ड मेडल जिताया था. इससे पहले साल 2010 में सिंगापुर में हुए यूथ ओलंपिक बॉक्सिंग में भारत ने मेडल जीते थे, जब शिव थापा ने सिल्वर और विकास कृष्णा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

Exit mobile version