VIDEO: भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर सरेआम जड़ा पाकिस्तानी को थप्पड़, बॉक्सिंग मैच से पहले हुआ बड़ा बवाल
इंडियन बॉक्सर ने पाकिस्तानी बॉक्सर को जड़ा थप्पड़
खेल क्रिकेट हो या कोई और, अगर टीमें भारत और पाकिस्तान की हैं तो मामला गर्म न हो, ऐसा नहीं हो सकता. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है. इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय इन्फ्लुएंसर और बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी को स्टेज पर ही जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.
‘फ्यूरी बाय द सी MUKA बॉक्सिंग’ का आयोजन
ऐसा दावा किया जा रहा है कि मनीष ने रहीम की हरकत को देखकर उनको जोरदार थप्पड़ जड़ा. दरअसल, दुबई में ‘फ्यूरी बाय द सी MUKA बॉक्सिंग’ का आयोजन किया गया था. वायरल वीडियो के मुताबिक, 6 नवंबर को दोनों के बीच बॉक्सिंग का मुकाबला भी खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले हुए इस फेस-ऑफ कार्यक्रम में दोनों बॉक्सर आक्रामक अंदाज में आमने-सामने खड़े थे.
Surgical Strike – Indian influencer-boxer Manish Sharma (aka Half Engineer) slapped a Pakistani boxer Rahim Pardesi 😂😂👏👏 The Boxing Fight is scheduled for November 6th in Dubai https://t.co/cOmhEIsB2U
— Rosy (@rose_k01) November 3, 2026
उल्टी-सीधी बयानबाजी
इसी दौरान पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर्सनालिटी और बॉक्सर रहीम परदेसी ने कथित तौर पर मनीष शर्मा को उकसाने के लिए उल्टी-सीधी बयानबाजी शुरू कर दी. जो थोड़ी बहुत कसर रह गई थी, वह उनकी हरकतों ने पूरी कर दी. रहीम की हरकतों को देखकर मनीष को गुस्सा आ गया.
मनीष ने रहीम को जड़ दिया जोरदार
मनीष ने गुस्से में आकर रहीम का गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ पड़ते ही इवेंट का माहौल बेहद गर्म हो गया. दोनों बॉक्सर आपस में भिड़ने के लिए तैयार हो गए. गनीमत यह रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को खींचकर अलग किया. वरना स्टेज पर ही रिंग जैसा नजारा बन जाता. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है.
यह भी पढ़ें: हांगकांग सिक्सेस में भारत की हार से गदगद पाक PM शहबाज शरीफ ने दी बधाई, पाकिस्तानियों ने ही कर दिया ट्रोल

