Vistaar NEWS

कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? जिनपर एशियन पैरा गेम्स में छेड़छाड़ का लगा आरोप, लग सकता है बैन

Mohammad Shams Alam

मोहम्मद शम्स आलम शेख

Mohammad Shams Alam: जापान के आइची-नागोया में जारी पैरा एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने गए भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को वापस भारत भेज दिया गया है. उन पर नागोया के होटल में महिला स्टाफ कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं. यह मामला सोमवार 19 अक्टूबर का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) शम्स आलम पर लाइफ टाइम बैन लगाने पर विचार कर रही है.

कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम?

मोहम्मद शम्स आलम शेख एक जाने-माने भारतीय पैरा तैराक हैं. उनका जन्म 17 जुलाई 1986 को हुआ था. शम्स आलम मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और वह वर्तमान में मुंबई के धारावी में रहते हैं. साल 2010 में स्पाइनल ट्यूमर की सर्जरी और फिर उसके बाद लकपा लगने के बावजूद, उन्होंने तैराकी की दुनिया में कदम रखा और वर्ल्ड लेवल पर बड़ी सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें: जापान में छत्तीसगढ़ का परचम, अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

शम्स आलम पर लगे गंभीर आरोप

हाल ही में जापान के नागोया में आयोजित 2026 एशियन पैरा गेम्स के दौरान, मोहम्मद शम्स आलम शेख पर होटल की एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. जिसके बाद जापानी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. जापानी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और माफीनामा देने के बाद उन्हें बिना प्रतियोगिता में हिस्सा लिए भारत वापस भेज दिया गया.

एशियन गेम्स में जीत चुके हैं गोल्ड

40 साल के मोहम्मद शम्स आलम शेख ने साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन पैरा गेम्स में 200 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भारत के लिए गोल्ड जीत था. इसके अलावा 2025 में आइसलैंड के रेक्याविक में हुए इंटरनेशनल गेम्स में उन्होंने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में भी स्वर्ण पदक जीता था. इस दौरान उन्होंने भारतीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए थे.

Exit mobile version