KKR Next Captain: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने बीते दिन 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास ले लिया है. पिछले दो आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले रहाणे अब इस टी20 लीग में भी खेलते नजर नहीं आएंगे. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि उनकी जगह केकेआर की कप्तानी कौन संभालेगा.
KKR की कप्तानी के ये 3 दावेदार
1. रिंकू सिंह
अजिंक्य रहाणे के संन्यास लेने के बाद रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. आईपीएल 2027 की नीलामी में अगर केकेआर किसी बड़े क्रिकेटर को नहीं खरीदती है, तो टीम के अगले कप्तान रिंकू सिंह बन सकते हैं. बता दें, आईपीएल 2026 सीजन से पहले केकेआर मैनेजमेंट ने इस बल्लेबाज को उप-कप्तान नियुक्त किया था. ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य के लीडर के रूप में तैयार करने की योजना बना रही है. भले ही उनके पास कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन उनके आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं.
यह भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, इमोशनल पोस्ट शेयर कर बोले – सच्चाई यह है कि…
2. सुनील नरेन
अजिंक्य रहाणे के विकल्प के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स और वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन को भी देखा जा रहा है. नरेन लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं. आईपीएल 2026 से पहले केकेआर ने उन्हें 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. इसके अलावा वह नाइटराइडर्स की ग्लोबल फ्रेंचाइजी में कप्तानी का अनुभव रखते हैं. ऐसे में वह भी आगामी सीजन के लिए केकेआर की कप्तानी के दावेदार माने जा रहे हैं.
3. रोवमैन पॉवेल
केकेआर की कप्तानी के तीसरे दावेदार रोवमैन पॉवेल माने जा रहे हैं. पॉवेल ने 2022 से 2024 तक 37 मैचों में वेस्टइंडीज की कप्तानी की है. रोवमैन ने केकेआर के लिए कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें साल 2025 में उन्होंने 2 और 2026 में 11 मैच खेले हैं.
