Vistaar NEWS

कार्डिफ में केएल राहुल को प्लेइंग 11 में क्यों नहीं मिली जगह? कप्तान गिल ने बताई वजह

KL Rahul

केएल राहुल

KL Rahul: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इस मैच में केएल राहुल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं. उनकी जगह विकटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया गया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने राहुल के इस मैच में न खेलने के पीछे की वजह बताई है.

क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल?

कार्डिफ वनडे में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने केएल राहुल के प्लेइंग 11 से बाहर होने की वजह बताई है. गिल ने बताया कि केएल अस्वस्थ हैं इसलिए वे आज का मैच नहीं खेल पा रहे हैं. उनकी जगह हमने ईशान किशन को प्लेइंग 11 में शामिल किया है. टॉस हारने पर गिल ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे.

यह भी पढ़ें: बेन डकेट पर गेंद फेंकना गुरनूर बराड़ को पड़ा भारी, ICC से मिली सजा

पहले वनडे में कैसा रहा केएल राहुल का प्रदर्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के प्रदर्शन की बात करें तो एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. इस मैच में राहुल टीम इंडिया के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और 3 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब दूसरे मैच में वह बीमार होने के कारण नहीं खेल सके हैं.

केएल राहुल ODI करियर

34 वर्षीय भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का वनडे करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने इस फॉर्मैट में अब तक खेले गए 97 मैचों की 89 पारियों में 50 के औसत और 90.36 के स्ट्राइक रेट से 3400 रन बनाए हैं, जिसमें 20 अर्धशतक और 8 शतक शामिल हैं.

दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिध कृष्ण, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.

Exit mobile version