बेन डकेट पर गेंद फेंकना गुरनूर बराड़ को पड़ा भारी, ICC से मिली सजा
गुरनूर बराड़ (Photo-IANS)
Gurnoor Brar: कार्डिफ में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ मुश्किल में फंस गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आईसीसी ने उन पर बड़ा एक्शन लिया है. आईसीसी ने बराड़ को लेवल-1 कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया है, जिसके लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है, साथ ही उन्हें ऑफिशियल चेतावनी भी दी गई. हालांकि आईसीसी ने उनपर कोई फाइन नहीं लगाया है.
बेन डकेट पर फेंकी थी गेंद
दरअसल एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड की पारी के दौरान आठवें ओवर में गुरनूर बराड़ गेंदबाजी करने आए उनके सामने बेन डकेट बल्लेबाजी कर रहे थे. ओवर की पांचवीं गेंद को डकेट ने सामने की तरफ पुश किया और गेंद सीधे बराड़ के पास गई. इसके बाद भारतीय गेंदबाज ने खतरनाक तरीके से गेंद को बल्लेबाजी कर रहे डकेट की ओर फेंका. बराड़ की इस हरकत को मैच रेफरी ने अनुचित और खतरनाक बताया.
Gurnoor Brar has been warned, handed one demerit point for "throwing a ball at or near a player in an inappropriate and or dangerous manner during an international match."
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 16, 2026
The incident occurred in the 8th over of England’s innings in the first ODI. #ENGvIND pic.twitter.com/JPS2yZjYnD
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में पर्सनल बॉडीगार्ड लेकर क्यों चल रहे विराट कोहली? क्या है BCCI का नियम
ICC ने सुनाई सजा
आईसीसी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन किया है, जिसके लिए उन्हें डिमेरिट पॉइंट दिया गया है. आईसीसी ने अपने अब्यान में यह भी बताया है कि बराड़ ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा दी गई सजा स्वीकार ली है. ऐसे में इस मामले की सुनवाई की जरूरत नहीं है.
पहले वनडे में किया शानदार प्रदर्शन
भारतीय स्टार पेसर गुरनूर बराड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में दमदार प्रदर्शन किया था. इस मैच में बराड़ ने 9 ओवर गेंदबाजी करते हुए 61 रन देकर 2 विकेट झटके थे. गुरनूर ने ये दोनों विकेट एक ही ओवर में लिए थे. उन्होंने बेन डकेट और जैकब बेथल को आउट किया था.