Vistaar NEWS

लड़का से लड़की बनने के बाद क्या क्रिकेट के मैदान में वापसी करेंगी अनाया बांगर? इंस्टा स्टोरी ने बढ़ाया सस्पेंस

Anaya Bangar

अनाया बांगर

Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन सर्जरी कराकर अब लड़की बन गए हैं. उनकी नई पहचान अनाया बांगर बन चुकी है. अनाया इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर अपनी संभावित वापसी को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल उन्होंने बीते दिन शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी वापसी को लेकर ऐसा हिंट दे दिया है, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत

दरअसल हाल ही में अनाया बांगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर क्रिकेट के मैदान पर अपनी वापसी के संकेत दिए थे. जिसमें उन्होंने बताया था कि वह वुमन एलीट क्रिकेट 2027 में अपना कमबैक कर रही हैं. हालांकि, अनाया ने अभी अपनी वापसी को लेकर कोई तारीख नहीं बताई है और न ही यह साफ किया है कि वह किस टीम, टूर्नामेंट या फॉर्मैट से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे.

यह भी पढ़ें: डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के ‘तेज गेंदबाज’ ने फिर मारी बाजी

इंस्टा स्टोरी से बढ़ा सस्पेंस

इन सब के बीच अब अनाया ने क्रिकेट में वापसी को लेकर एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है. अपनी इस स्टोरी में उन्होंने लिखा कि क्रिकेट में वापसी वैसे नहीं होने वाली है जैसे सब लोग उम्मीद कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने एक और लाइन जोड़ते हुए सस्पेंस को और बढ़ा दिया है. उन्होंने आगे लिखा कि सच कहूं तो मुझे लगता है कि यही बात इसे और रोमांचक बनाती है.

क्रिकेट से है पुराना नाता

बता दें, अनाया बांगर (पूर्व में आर्यन) का क्रिकेट से काफी गहरा और पुराना नाता रहा है. ट्रांजिशन से पहले वह घरेलू और क्लब क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. उन्होंने मुंबई अंडर-16 और अंडर-19 लेवल के अलावा मुंबई के इस्लाम जिमखाना और इंग्लैंड के लेस्टरशायर स्थित हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए भी क्रिकेट खेला है.

Exit mobile version