Vistaar NEWS

क्या IPL मैच की मेजबानी करेगा ऑस्ट्रेलिया? CA ने BCCI को दिया खुला ऑफर

BCCI or CA

बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

IPL Match: ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय टी20 लीग बिग बैश लीग अब पहली बार भारत में आयोजित होगी. हाल ही में यह घोषणा हुई कि बिग बैश लीग के आगामी सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. बीबीएल का भारत में पहला मैच 12 दिसंबर को खेला जाएगा. इस मैच के ऐलान के बाद अब खबरें है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को भविष्य में ऑस्ट्रेलिया में आईपीएल मैच आयोजित करने का खुला प्रस्ताव दिया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को दिया ऑफर

दरअसल द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को ऑस्ट्रेलियाई घरती पर आईपीएल मैच कराने के लिए खुला न्योता दिया है. अगर ऐसा होता है तो फिर टूर्नामेंट के इतिहास में विदेश में पहला आईपीएल मैच होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों बोर्ड के बीच पहले से ही प्राइवेट बातचीत चल रही है, और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि आइडिया गति पकड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Big Bash In India: भारत में पहली बार खेली जाएगी बिग बैश लीग, PM Modi ने किया ऐलान, इस दिन होगा मैच

BBL के चेन्नई ओपनर को सालाना मैच बनाने की तैयारी में CA

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के बीच एक बड़ी क्रिकेट पार्टनरशिप के हिस्से के तौर पर बिग बैश लीग के चेन्नई ओपनर को सालाना मैच बनाने के लिए उत्सुक है. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस रिपोर्ट पर कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं किया गया है.

पहली बार विदेशी लीग की मेजबानी कर रहा भारत

बता दें, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत किसी विदेशी लीग मैच की मेजबानी करने जा रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान करते हुए बताया कि बीबीएल के आगामी सीजन का पहला मैच 12 दिसंबर को मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में जियोहॉटस्टार पर होगा.

Exit mobile version