क्या पंजाब की ‘कटरीना कैफ’ को डेट कर रहे हैं RCB के देवदत्त पडिक्कल? वायरल तस्वीर से हलचल

Devdutt Padikkal: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का रिश्ता हमेशा से खास रहा है. एक्ट्रेस और क्रिकेटर के बीच अफेयर होना कोई नई बात नहीं है. अब इस लिस्ट पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल...
Devdutt Padikkal

देवदत्त पडिक्कल

Devdutt Padikkal: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का रिश्ता हमेशा से खास रहा है. एक्ट्रेस और क्रिकेटर के बीच अफेयर होना कोई नई बात नहीं है. कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर बॉलीवुड हसीनाओं के प्यार में क्लीन बोल्ड हो चुके हैं और उनसे शादी रचा चुके है. अब इस लिस्ट पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल का नाम भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के साथ जुड़ता नजर आ रहा है. दोनों की अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

क्या शहनाज गिल को डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल?

दरअसल सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल और देवदत्त पडिक्कल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इन अफवाहों को जोर तब और मिला जब एक्ट्रेस हाल ही में रायपुर में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में आरसीबी को चीयर करते नजर आई.

यह भी पढ़ें: अपने हमशक्ल से मिले अंशुल कंबोज, CSK ने वीडियो किया शेयर, सोशल मीडिया पर मची धूम

RCB को चीयर करते नजर आई शहनाज गिल

बता दें, बुधवार को रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में शहनाज गिल स्टेडियम में मौजूद थी जहां उन्होंने पूरे जोश के साथ आरसीबी को चीयर किया. मैच के दौरान की शहनाज की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. मैच के बाद शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जोरदार अंदाज में आरसीबी को चीयर करते नजर आ रही हैं. वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस उनके और देवदत्त पडिक्कल के डेटिंग को लेकर कयास लगा रहे हैं.

रवि शास्त्री से की मुलाकात

रायपुर दौरे के दौरान शहनाज गिल ने भारतीय पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से भी मुलाकात की और उनके साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने शास्त्री की जमकर तारीफ की और उन्हें मजेदार और नेकदिल इंसान बताया.

देवदत्त पडिक्कल आईपीएल करियर

25 वर्षीय भारतीय स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने साल 2020 में अपना आरसीबी के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक 86 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2173 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें