अपने हमशक्ल से मिले अंशुल कंबोज, CSK ने वीडियो किया शेयर, सोशल मीडिया पर मची धूम

Anshul Kamboj: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल बना है.
Anshul Kamboj

अंशुल कंबोज

Anshul Kamboj: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल बना है. हाल ही में तमिल अभिनेता और नेता विजय थलापति के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस वायरल तस्वीरों में विजय के पीछे खड़ा एक सुरक्षाकर्मी बिल्कुल अंशुल कंबोज जैसा नजर आ रहा था. अब इस शक्स से कंबोज ने मुलाकात की है जिसका वीडियो सीएसके ने शेयर किया है.

अपने हमशक्ल से मिले अंशुल कंबोज

दरअसल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह में एक पुलिस ऑफिसर स्टेज पर नजर आया था. जिसकी शक्ल बिल्कुल चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेनबदज अंशुल कंबोज से मिलती है. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी और फैंस उन्हें कंबोज समझने लगे. अब सीएसके ने कंबोज के इस हमशक्ल को स्टेडियम में बुलाया जहां अंशुल ने उनसे मुलाकात की.

यह भी पढ़ें: PBKS के खिलाफ बतौर कप्तान नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या? टीम से दूर अकेले प्रैक्टिस करते दिखे MI कप्तान, वीडियो वायरल

सीएसके ने शेयर किया वीडियो

दोनों की मुलाकात के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अंशुल कंबोज अपने हमशक्ल सुरक्षाकर्मी से मिलते नजर आए. दोनों को साथ देखर फैंस भी हैरान रह गए क्योंकि दोनों की शक्ल काफी हद तक एक मिलती है.

आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में कंबोज

आईपीएल 2026 में अंशुल कमोज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अपनी शानदार गेंदबाजी के दमपर वह पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. सीएसके के स्टार तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेल चुके हैं. जिसमें 19.21 की औसत से उन्होंने 19 विकेट लिए हैं.

ज़रूर पढ़ें