Vistaar NEWS

क्या IPL 2027 के सीजन में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? कंगारू गेंदबाज को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल के पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के लिए कई यादगार और मैच जिताऊ प्रदर्शन किए. हालांकि, आईपीएल 2027 में उनका खेलना पक्का नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार्क आगामी सीजन से हटने का फैसला ले सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास में अब तक एक भी खिताब नहीं जीते हैं. ऐसे में आगामी सीजन में फ्रेंचाइजी की नजर अपने पहले खिताब पर होगी. इससे पहले डीसी को मिचेल स्टार्क के रूप में बड़ा झटका लग सकता है.

क्या IPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क?

दरअसल आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लग सकता है. आगामी सीजन से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्टार्क को लेकर माना जा रहा है कि वह आगामी सीजन से अपना नाम हटाने का फैसला ले सकते हैं. कोड ऑफ क्रिकेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टार्क ने अभी ये फैसला नहीं लिया है कि क्या आईपीएल 2027 में उन्हें खेलना चाहिए या नहीं. स्टार्क फिलहाल विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें आईपीएल का आगामी सीजन खेलना चाहिए या एशेज सीरीज से पहले उन्हें ब्रेक लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘आपने तिरंगे की शान बढ़ाई…’,एशियन गेम्स मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी

IPL 2025 में दिल्ली से जुड़े थे स्टार्क

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के सीजन के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले स्टार्क आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये की रकम खर्च कर खरीदा था. स्टार्क ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 11 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 14 विकेट भी लिए.

मिचेल स्टार्क आईपीएल करियर

36 साल के कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने 2014 में डेब्यू किया था. 2015 तक उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेला. इसके बाद उन्होंने आईपीएल से 9 साल का लंबा ब्रेक लिया. आरसीबी के लिए 2 डिजाम में उन्होंने 27 मैचों में 34 विकेट लिए थे. इसके बाद उन्होंने लंबे समय बाद वापसी की.

Exit mobile version