16700 करोड़ में बिकने के बाद क्या बदल जाएगा RCB का नाम? अनन्या बिड़ला ने किया खुलासा
आरसीबी
RCB: आईपीएल 2026 से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नया मालिक मिल गया है. आरसीबी को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया और बोल्ड वेंचर्स के समूह ने मिलकर खरीद लिया है. करीब 16700 करोड़ रुपये में हुई यह डील आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील हैं, जिससे यह टीम आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है. इसके बाद फैंस के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या टीम का नाम बदल जाएगा? अब इसपर आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला ने प्रतिक्रिया दी है.
क्या बदल जाएगा RCB का नाम?
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बिकने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या नए मालिक के आने के बाद टीम का नाम बदल जाएगा? इसपर आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर साफ किया है कि आरसीबी फ्रेंचाईजी का नाम नहीं बदला जाएगा. फ्रेंचाईजी का वही नाम रहेगा जो पिछले सीजन में था.
🚨 No Name Change for RCB 🚨
— The Free Hit (@THEFREEHITHQ) March 26, 2026
Aditya Birla Group confirms that the team name will remain as "Royal Challengers Bengaluru". [Ananya Birla]#IPL2026 #RCB #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/d3PJBdKNIa
यह भी पढ़ें: BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का होम सीजन शेड्यूल, इंदौर समेत कई शहरों में होगा क्रिकेट का एक्शन
अनन्या बिड़ला ने क्या कहा?
आरसीबी के नाम बदलने को लेकर अनन्या बिड़ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए स्पष्ट किया की फ्रेंचाईजी का नाम नहीं बदला जाएगा. उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा कि, आरसीबी 16705 करोड़ रुपये में बिक गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, डेविड ब्लिट्ज़र और ब्लैकस्टोन के एक संघ ने आरसीबी को खरीद लिया है. अच्छी खबर यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप ने यह कंफर्म किया है की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का नाम वही रहेगा.
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने आरसीबी की 100% हिस्सेदारी बेच दी है.यह सौदा पूरा कैश में हुआ है.रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील में आरसीबी की मेंस और विमेंस दोनों टीमें शामिल हैं. इसके अलावा आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने इस डील का खुशी जताते हुए नए मालिकों को बधाई दी है.