BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का होम सीजन शेड्यूल, इंदौर समेत कई शहरों में होगा क्रिकेट का एक्शन

BCCI: आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के आगामी होम सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है
Team India

टीम इंडिया

BCCI: आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के आगामी होम सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें फैंस को रोमांच से भरपूर मुकाबलें देखने को मिलेंगे. इस बार भारत अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसी धुरंधर टीमों की मेजबानी करेगा. इस होम सीजन में कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे, यह मैच इंदौर समेत 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे.

वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा भारत

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक होम सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी. दोनों टीमों के बीच वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मुकाबलों का आयोजन लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरू में होगा.

यह भी पढ़ें: क्या IPL 2026 के पूरी सीजन से बाहर हो जाएंगे पैट कमिंस? फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

भारत दौरे पर आएगी श्रीलंका, जिम्बाब्वे की टीम

वेस्टइंडीज के बाद दिसंबर 2026 में भारतीय टीम श्रीलंका की मेजबानी करेगा.इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों का आयोजन दिल्ली, बेंगलुरू और अहमदाबाद में किया जाएगा. जबकि टी20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे.

इसके बाद 2027 के शुरुआत में ही जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलिया की टीम

हाल ही में बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए होम सीजन के शेड्यूल के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2027 के लिए भारत का दौरा करेगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का आगाज 21 जूनवारी 2027 से नागपूर में होगा. इसके अलावा इस सीरीज के बाकी मुकाबले चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे.

ज़रूर पढ़ें