Vistaar NEWS

2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-विराट? युवराज सिंह ने मांगी क्लैरिटी, सेलेक्टर्स को दी सलाह

Yuvraj Singh, Rohit Sharma or Virat Kohli

युवराज सिंह, रोहित शर्मा और विराट कोहली

Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं से रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर जल्द से जल्द क्लैरिटी देने की अपील की है. युवराज का मानना है कि अगर टीम मैनेजमेंट को ऐसा लगता है कि कोई खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं में फिट नहीं बैठता है तो उसे ये बात साफ-साफ बता देनी चाहिए.

युवराज सिंह ने क्या कहा?

भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, ‘ये पूरी तरह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है कि वे किन खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. मेरे हिसाब से टीम में अनुभव का होना बेहद जरूरी है. बात को आगे बढ़ाते हुए युवराज सिंह ने कहा कि मैनेजमेंट सिर्फ युवा खिलाड़ियों के भरोसे नहीं रह सकता और न ही केवल अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर टीम बना सकता है.

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक के बाद रोहित शर्मा का रोमांटिक अंदाज, वाइफ रितिका सजदेह को दिया फ्लाइंग किस, VIDEO

रोहित-विराट को दें क्लैरिटी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए युवराज सिंह ने कहा कि मेरा मानना है अगर किसी खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप खेलना है, तो उसे अभी से क्लैरिटी मिलनी चाहिए. मीडिया का क्या है वो तो जैसे ही कोई खिलाड़ी खराब प्रदर्शन करेगा, उसकी उम्र, फॉर्म पर सवाल उठाने लगेंगे. लेकिन टीम मैनेजमेंट को इस बाहरी शोर पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

युवराज सिंह का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है. इसलिए उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने कहा सीनियर खिलाड़ियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और उनके फ्यूचर को लेकर टीम मैनेजमेंट को पूरी क्लैरिटी रखनी चाहिए.

विराट-रोहित ने जो किया उसकी तुलना नहीं-युवराज

युवराज सिंह का मानना है कि टीम मैनेजमेंट को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर पूरी क्लैरिटी रखनी चाहिए. युवराज ने इसे अपनी व्यक्तिगत राय बताया और कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत के लिए जो किया उसकी कोई तुलना नहीं हो सकती. दोनों का टीम के लिए योगदान बेमिसाल है.

Exit mobile version