क्या चेपॉक में चलेगा संजू सैमसन का जादू? फेवर में नहीं हैं आंकड़े
संजू सैमसन
Sanju Samson: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे संजू सैमसन पहले मैच में फ्लॉप साबित हुए थे. अब पंजाब के खिलाफ दूसरे मैच में फैंस को उनसे बड़ी उम्मीद हैं, लेकिन चेन्नई के घरेलू मैदान चेपॉक पर उनके आंकड़े टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं.टी20 क्रिकेट में इस मैदान पर सैमसन का प्रदर्शन बेहद फीका रहा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब के खिलाफ सैमसन का बल्ला चलता है या नहीं.
चेपॉक में कैसा रहा सैमसन का प्रदर्शन?
चेपॉक में संजू सैमसन के प्रदर्शन की बात करें, तो इस मैदान पर उनका बल्ला खामोश रहा है. आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मैदान पर उन्होंने अब तक कुल 12 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने महज 158 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 31 रन का रहा है. इस मैदान पर शतक तो छोड़ो वह अर्धशतक भी नहीं जड़ पाए हैं. ऐसे में उनके यते आंकड़े चेन्नई के लिए बड़ी टेंशन साबित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का हुआ समापन, कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, जानें किस नंबर पर छत्तीसगढ़
पहले मैच में हुए फेल
आईपीएल 2026 का अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था, जहां चेन्नई को करारी हार का सामना करना पड़ा था. चेन्नई के लिए खेलते हुए अपने पहले ही मैच में संजू फ्लॉप साबित हुए थे. इस मैच में वह 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान पर फैंस को सैमसन से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद हैं.
कुछ ऐसा रहा आईपीएल करियर
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 178 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4710 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं.