खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का हुआ समापन, कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, जानें किस नंबर पर छत्तीसगढ़
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026
Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का भव्य समापन हो गया है. देशभर से आए जनजातीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में कर्नाटक से सबसे ज्यादा पदक जीते और ओवरऑल चैंपियन रहा. वहीं मेजबान छत्तीसगढ़ ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में जगह बनाई. वह इस प्रतियोगिता में 9वें स्थान पर रहे.
पहली बार हुआ ट्राइबल गेम्स का आयोजन
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में किया गया, जिसमें कुल 3,800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. खेलों इंडिया गेम्स के तहत प्रतियोगिताएं रायपुर, जगलपुर और सरगुजा जैसे शहरों में आयोजित हुई, जिससे पूरे राज्य में खेलों का उत्साह देखने को मिला.बता दें, यह पहली बार था जब खेलों इंडिया के तहत ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देना था.
यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS: चेपॉक में सीएसके के सामने होगी पंजाब की चुनौती, जानें किस टीम का पलड़ा भारी
कर्नाटक ने कितने मेडल जीते?
खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में कर्नाटक की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और खासकर तैराकी, एथलेटिक्स और अन्य खेलों में लगातार पदक जीतते हुए अंक तालिका में बढ़त बनाए रखी. कर्नाटक इस प्रतियोगिता में कुल 23 गोल्ड, 8 सिल्वर और 7 ब्रांज मेडल जीतकर पदक तालिका पर टॉप पर है. कर्नाटक ने अकेले तैराकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 गोल्ड मेडल अपने नाम किए. इसके अलावा एथलेटिक्स में उन्होंने 5 और कुश्ती में 3 गोल्ड जीते.
𝐓𝐡𝐞 𝐊𝐡𝐞𝐥𝐨 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐓𝐫𝐢𝐛𝐚𝐥 𝐆𝐚𝐦𝐞𝐬 𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐢𝐧 𝐂𝐡𝐡𝐚𝐭𝐭𝐢𝐬𝐠𝐚𝐫𝐡 𝐜𝐨𝐧𝐜𝐥𝐮𝐝𝐞 𝐭𝐨𝐝𝐚𝐲 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐭𝐡𝐞 𝐜𝐥𝐨𝐬𝐢𝐧𝐠 𝐜𝐞𝐫𝐞𝐦𝐨𝐧𝐲 𝐢𝐧 𝐑𝐚𝐢𝐩𝐮𝐫.
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 3, 2026
Chief Minister @vishnudsai will be the Chief Guest, joined by international boxer Mary Kom… pic.twitter.com/TuC5eRuaQw
छत्तीसगढ़ का कैसा रहा प्रदर्शन?
इस प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ का भी शानदार प्रदर्शन रहा. उन्होंने कुल 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल जीतकर नौवां स्थान दर्ज किया. आखिरी दिन पुरुष फूटबॉल के फाइनल में छत्तीसगढ़ को पश्चिम बंगाल के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा.