Vistaar NEWS

क्या वैभव सूर्यवंशी के लिए खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे? इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी मांग

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर हर किसी को प्रभावित किया है. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन शानदार पारी खेली. उनकी इस तूफानी पारी के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने को लेकर मांग उठने लगी है.

पूर्व दिग्गज ने कर दी बड़ी मांग

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की. उनके इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड से वैभव को भारतीय सीनियर टीम में शामिल करने की अपील की है. बता दें, वैभव अब टीम इंडिया में शामिल होने के योग्य हो गए हैं. आईसीसी के नियम के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू करने के लिए किसी भी खिलाड़ी की उम्र कम से कम 15 वर्ष होनी चाहिए.इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज के एक दिन पहले ही वैभव 15 साल के हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: RR vs CSK: जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी का फ्लाइंग किस वायरल, क्या किसी खास के लिए था ये इशारा?

माइकल वॉन ने क्या कहा?

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनसे बात करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने वैभव को लेकर कहा कि, वह भारत के लिए कब डेब्यू करेंगे? उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ देख रहा हूं और शायद हम जल्दबाजी कर रहे हैं. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वॉन ने कहा कि अभी आईपीएल की सिर्फ पहली ही पारी हुई है, लेकिन कुछ महीनों बाद इंग्लैंड का व्हाइट-बॉल टूर होने वाला है. मैं उन्हें इस दौरे में जरूर शामिल करता, ताकि वह भारतीय क्रिकेट के महौल को करीब से समझ सके.

वॉन का मानना है कि भले ही वैभव को तुरंत प्लेइंग 11 में मौका न मिले, लेकिन टीम के साथ रहने से उन्हें सीखने का बेहतर अवसर मिलेगा. उन्होंने वैभव के लिए आगे कहा कि बस उसे टीम में शामिल करिए और उसे इंगलिन्ड टूर में जाने का मौका दीजिए. आगे उन्होंने सवाल किया कि क्या 15 वर्ष की आयु में उसे इस दौरे पर जाने की इजाजत है? मैं सीनियर टीम के साथ उसे थोड़ा अनुभव देना चाहूंगा.

Exit mobile version