Vistaar NEWS

तीसरे T20 में टीम इंड‍िया में होने जा रहा बड़ा बदलाव! राशिद खान के सामने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं, जिसका हिंट खुद कप्तान श्रेयस अय्यर दे चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मिल सकता है मौका

दरअसल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना दी है. भारत ने अपने दोनों ही मुकाबले 7 विकेट से जीत लिए हैं. ऐसे में तीसरे और आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा एशियन गेम्स की तैयारियों को भी ध्यान में रखते हुए वैभव को आज मौका दिया जा सकता है. यह मुकाबला उनके लिए एक प्रैक्टिस मैच साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने शिवम दुबे का उड़ाया मजाक! बाइसेप्स पकड़ दिखाई अपनी पावर, देखें वीडियो

तीसरे ओपनर के रूप में वैभव को मिल सकता है मौका

एशियन गेम्स में भारत के पास अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के रूप में मजबूत ओपनिंग विकल्प मौजूद हैं. वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका देकर मैनेजमेंट तीसरे ओपनर को भी तैयार करने पर विचार कर सकता है. बता दें, वैभव ने इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. वैभव ने अब तक कुल 6 टी20 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 32.16 की औसत से 193 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले.

200 टी20 विकेट के करीब राशिद खान

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान टी20 इंटरनेशनल में 200 विकेट पूरे करने के करीब हैं. वह यह कारनामा करने ने महज 4 विकेट दूर हैं. इस फॉर्मैट में उन्होंने अब तक खेल गए 117 मैचों में 196 विकेट लिए हैं. भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में राशिद अगर 4 विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

Exit mobile version