Vistaar NEWS

Women’s Asia Cup 2026 Live: भारत को दूसरा झटका, स्मृति मंधाना आउट, स्कोर 130 के पार

IND vs SL

भारत बनाम श्रीलंका

IND vs SL FINAL LIVE: विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. एशिया कप के इतिहास में भारत और श्रीलंका की टीमें सातवीं बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने है. इससे पहले खेले गए 6 फाइनलों में भारत ने 5 और श्रीलंका ने 1 बार जीत दर्ज की है. वहीं, टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने की राह पर है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा शैफाली वर्मा के बाद स्मृति मंधाना भी आउट हो गईं हैं. स्मृति ने इस मुकाबले में 39 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा 39 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट जो गईं हैं. अपनी इस पारी में शैफाली ने 9 चौके और 2 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

स्मृति मंधाना ने जड़ी फिफ्टी

स्मृति मंधाना ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी 36वीं फिफ्टी है.

Kamakhya Reley

शैफाली वर्मा ने जड़ी फिफ्टी

शैफाली वर्मा ने 24 गेंदों में जड़ा अर्धशतक. टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी 21वीं फिफ्टी है.

Kamakhya Reley

भारत की मजबूत शुरुआत

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई है. दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दमदार भारत ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है. स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रही है.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version