Women’s Asia Cup 2026 Live: भारत ने श्रीलंका को दिया 184 रनों का टारगेट, शैफली-स्मृति ने जड़ी फिफ्टी
भारत बनाम श्रीलंका
IND vs SL FINAL LIVE: विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. एशिया कप के इतिहास में भारत और श्रीलंका की टीमें सातवीं बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने है. इससे पहले खेले गए 6 फाइनलों में भारत ने 5 और श्रीलंका ने 1 बार जीत दर्ज की है. वहीं, टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने की राह पर है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या