Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे फ्यूचर को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब बीसीसीआई ने चुप्पी तोड़ी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित के संन्यास की अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया ही कि लॉर्ड्स वनडे हिटमैन के करियर का आखिरी मुकाबला नहीं होगा.
BCCI सचिव ने खारिज की संन्यास की खबरें
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. सैकिया ने कहा, ”रोहित के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें चल रही हैं. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं है कि रविवार को लॉर्ड्स में होने वाला मैच रोहित शर्मा का आखिरी मुकाबला होगा.
Here's a MAJOR UPDATE on Rohit Sharma from BCCI Secretary Devajit Saikia 🚨 pic.twitter.com/8HY36qfllP
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 17, 2026
सैकिया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम के योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. दूसरे शब्दों में कहें तो लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चा के बीच BCCI सख्त, चयनकर्ताओं को दी चेतावनी
क्यों उठी संन्यास की खबरें?
दरअसल हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयनसमिति ने रोहित शर्मा को बताया दिया है कि वह वनडे वर्ल्ड कप 2017 की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि चयनकर्ता आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर फोकस करना चाहते हैं. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही रोहित के संन्यास की अटकलें तेज हो गई थी. माना जाने लगा की इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. हालांकि अब इन तमाम अटकलों को बीसीसीआई ने खारिज कर दिया है.
खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित
टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इस साल वे उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए है. साल 2026 में अब तक खेली गई 8 वनडे पारियों में रोहित सिर्फ 241 रन बना सके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक ही अर्धशतकीय पारी निकली है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी वह शुरुआती दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं.
