Yuzvendra Chahal Balcony Incident: भारतीय दिग्गज लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मैदान पर अपनी फिरकी से कई दिग्गजों को छकाया है. आईपीएल में अपनी शानदार गेंदबाजी से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चहल ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों के इशारे पर नचाया है. हालांकि, इन दिनों वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल हैं. हाल में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों की एक ऐसी घटना का खुलासा किया है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है.
चहल ने बताया कि बेंगलुरू में एक पार्टी के बीच नशे में धुत एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उन्हें होटल की 15वीं मंजिल की बालकनी से उल्टा लटका दिया था. उस पल चहल बुरी तरह डर गए थे और अपने बचाव के लिए उस खिलाड़ी की गर्दन पकड़े हुए थे.
युजवेंद्र चहल सुनाया खौफनाक किस्सा
दरअसल हाल ही में युजवेंद्र चहल ने पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उन्हें 15वीं मंजिल से उल्टा लटका दिया था. साथ ही चहल ने ये भी साफ किया कि इस मामले में पहले जिन दो खिलाड़ियों का नाम सामने आया था, उनमें से कोई भी शामिल नहीं था.
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चहल ने बताया कि उस समय वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे थे. बेंगलुरू में आरसीबी की ओर से एक पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें वह भी पहुंचे थे. पार्टी के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर काफी नशे में था. भारतीय गेंदबाज के मुताबिक,वह खिलाड़ी शरीर से काफी मजबूत था और उसने अचानक से उन्हें उठाकर बालकनी से नीचे लटका दिया.
🚨 Yuzvendra Chahal talking about on horrible incident with him by Australia player 🚨 "There was a party going on at ITC garden. I was playing for MI, but the RCB get together party was going on, downstairs. So I went there, everyone was there". "There was this guy. So he was very drunk, like proper wasted. He was from Australia. So he called me over, I went just went over. Then he picked me up, he picked me up in a playful way. Then he took me to the balcony and stood me there, and my hand was here behind the neck". "He was so drunk, the people around there, they were just numb. Then they eventually pulled me out. So I felt like I got a second life. There was 56th floor".
— VIKAS (@Vikas662005) October 16, 2026
यह भी पढ़ें: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री, चोटिल अर्शदीप की वजह से मिला मौका
डर गए थे चहल
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चहल ने कहा पहले मुझे लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन इसके बाद उसने मुझे बालकनी में लटका दिया. मैंने भी बचने के लिए उसकी गर्दन पकड़ी हुई रही. चहल ने आगे बताया कमरे में मौजूद लोग यह नजारा देखकर घबरा गए थे. सभी ने तुरंत हस्तक्षेप किया उन्हें बालकनी से ऊपर खींच लिया. चहल ने बताया की उस वक्त वह बहुत डर गए थे और वह खिलाड़ी हंस रहा. उन्होंने आगे कहा जैसे ही मुझे ऊपर खींचा गया मुझे लगा जैसे मुझे दूसरी जिंदगी मिल गई हो.
