मोहम्मद सिराज को साइडलाइन करने पर भड़के आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठाए सवाल

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वनडे क्रिकेट में लगातार उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
Akash Chopra or Mohammed Siraj

आकाश चोपड़ा और मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वनडे क्रिकेट में लगातार उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इसी कड़ी में भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट से सिराज की भूमिका को लेकर स्पष्टता मांगी है.

मोहम्मद सिराज को लेकर क्या बोले आकाश चोपड़ा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज को बिना किसी स्पष्ट वजह से वनडे टीम से बाहर रखना समझ से परे है.हाल ही में आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर किए जाने पर खुलकर बात की है. इस दौरान आकाश ने कहा कि पहले सिराज को यह कहकर वनडे टीम से बाहर किया गया कि वह पुरानी गेंद से उतने प्राभवी नहीं हैं.

लेकिन उसके बाद से लगाताकर उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है और उनकी भूमिका को लेकर किसी तरह की स्पष्टता नहीं है. चोपड़ा का मानना है कि सिराज हमेशा फिट रहते हैं और टीम के लिए अपना 100% देने के लिए तैयार रहते हैं.

यह भी पढ़ें: लंदन पहुंचते ही टीम इंडिया से क्यों अलग हुए विराट कोहली? वायरल वीडियो से मची हलचल

कब खेला था आखिरी ODI मैच?

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में कोई वनडे मैच खेला था. 18 जनवरी 2026 को इंदौर में खेले गए इस मैच के बाद उन्हें अफगानिस्तान और फिर इंग्लैंड सीरीज में भी लगातार नजरअंदाज किया गया. चोपड़ा ने उम्मीद जताई कि तेज गेंदबाजी विभाग में लगातार बदलाव होते रहते हैं, ऐसे में सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज की वापसी हो सकती है.

साथ ही आकाश चोपड़ा का मानना है कि भले ही सिराज इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं , लेकिन 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं से उन्हें नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा.

मोहम्मद सिराज ODI करियर

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने साल 2019 में वनडे डेब्यू किया था. सिराज ने इस फॉर्मैट में अब तक कुल 50 मैच खेले हैं, जिसकी 49 पारियों में 25.32 के औसत से उन्होंने 76 विकेट लिए हैं. हालांकि, पिछले कुछ सालों में सीमित ओवरों में उन्हें बेहद कम ही मौके मिले हैं.

ज़रूर पढ़ें