CSK: आईपीएल 2027 का सीजन शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टीम ने जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है. स्टीफन फ्लेमिंग के हटने के बाद सीएसके को नए हेड कोच की जरूरत थी. अब फ्रेंचाइजी ने ये जिम्मेदारी पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को सौंप दी है. बीते कुछ सीजन सीएसके के लिए बेहद खराब रहे हैं. ऐसे में जहीर की टीम में एंट्री सीएसके को नए सिरे से तैयार करने की ओर बड़ा कदम माना जा रहा है.
जहीर खान की CSK में एंट्री
दरअसल, भारतीय दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज और 2011 वर्ल्ड कप के हीरो जहीर खान को सीएसके में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद जहीर को अपना नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है. बीते कुछ सीजन सीएसके के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक सीएसके पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ की रेस से लगातार बाहर हो रही है. ऐसे में जहीर खान की टीम में एंट्री सीएसके फैंस के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है.
🚨 BREAKING: Zaheer Khan has been appointed CSK’s head coach for IPL 2027 https://t.co/4iZgF9zZvD
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 21, 2026
यह भी पढ़ें: कहां होगा IPL 2027 प्लेयर ऑक्शन? BCCI गवर्निंग काउंसिल ने लिया बड़ा फैसला
2023 में आखिरी बार जीत था खिताब
आईपीएल की पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी आईपीएल खिताब साल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता था. इस सीजन के बाद से सीएसके पिछले तीन सीजन (आईपीएल 2024, 2025 और 2026) से लगातार प्लेऑफ की रेस से बाहर हो रही है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी और जहीर खान की मौजूदगी में टीम से एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद हैं.
जहीर खान क्रिकेट करियर
भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. 14 साल के अपने शानदार इंटरनेशनल करियर में जहीर ने 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया है. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 1230 रन और 311 विकेट दर्ज हैं. वनडे में उन्होंने 792 रनों के साथ 282 विकेट लिए हैं. वहीं टी20 मैचों में उन्होंने 13 रन बनाने के साथ 17 विकेट लिए हैं.
आईपीएल में भी उन्होंने 100 मैच खेले हैं जहां उन्होंने 102 विकेट लिए हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जहीर लगातार कोचिंग से जुड़े हुए हैं. अब उन्हें सीएसके में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. जहीर के सीएसके के साथ जुड़ने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या मैदान पर धोनी और जहीर की नई जोड़ी कमाल कर पाएगी और सीएसके को एक बार फिर चैंपियन बना पाएगी.
