Vistaar NEWS

‘असम में UCC लाएंगे, कोई 4 शादी नहीं कर पाएगा…’, चुनावी रैली में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा वादा

Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Assam Assembly Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव का प्रचार हर दिन तेज होता जा रहा है. हर रोज कई दिग्गज नेता यहां जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार 3 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह असम पहुंचे. उन्‍होंने गोलपाड़ा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. अमित शाह ने कहा कि हम जल्द ही UCC लाएंगे. इसके बाद कोई भी 4 शादियां नहीं कर पाएगा.

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य से घुसपैठ की समस्या खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही ही जनजातीय विकास के लिए एक ठोस रोडमैप पर काम कर रही है.उन्होंने कहा कि इस योजना को तभी लागू किया जा सकेगा, जब राज्य में बीजेपी की सरकार दोबारा बने.

घुसपैठ रोकरने का एक ही उपाय UCCगृहमंत्री

गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि राज्य में UCC लागू किया जाएगा.  UCC में कांग्रेस आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी UCC लगेगी लेकिन आदिवासियों को इससे बाहर रखा जाएगा. उन्‍होंने केवल इसी तरह का डर ही फैलाया है. जबकि हकीकत कुछ और ही है. शाह ने कहा कि घुसपैठ को रोकने का एक ही उपाया है कि यहां यूसीसी लागू किया जाए. UCC लागू होने के बाद जो लोग अब तक 4-4 शाद‍ियां कर रहे हैं, वह नहीं कर पाएंगे. घुसपैठ को रोकने का एक ही उपाय है वह यूसीसी ही है.

ये भी पढ़ें: AIADMK का विरोध पड़ा भारी? समझिए अन्नामलाई को क्‍यों नहीं मिला बीजेपी से तमिलनाडु चुनाव के लिए ट‍िकट

BJP ने असम में शांति बहाल की- शाह

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्‍होंने कभी किसी आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति नहीं बनाया है. हालांकि पीएम मोदी इसे बदल दिया और द्रौपदी मुर्मू देश की पहली नागरिक बन गईं.

आगे कहा आदिवासियों के विकास के लिए PM और असम CM ने मिलकर एक रोडमैप तैयार किया है. गृह मंत्री ने कहा कि BJP ने असम में शांति बहाल की, लेकिन अगर 9 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई भी सीट जीतती है तो नॉर्थ-ईस्ट में फिर से स्थिरता आएगी.

Exit mobile version